• Call Us9897585065

https://sgvinternationalschool.com/read/80th-independence-day-celebration





????????✨ 80th Independence Day Celebration ✨????????

आज SGV International Senior Secondary School में 15 अगस्त का पावन अवसर बड़े ही उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। ❤️????????

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत डांस, भाषण, कविताएँ एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। ????????????????

इस अवसर पर हमारे माननीय चेयरमैन श्री सुरेंद्र पाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आज़ादी के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। ????????✨

कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे समर्पित शिक्षकगण Kapil Tomar, Asha Sharma, Anjali, Nikki, Sona, Meenu, Shashi, Ayesha, Sonal एवं Soni Ma’am का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार उनके सहयोग एवं मेहनत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। ????????

???? प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान ????

इस अवसर पर Bag Pack Competition, Mehendi Competition एवं Kite Making Competition में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ????????????????

????️ पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में:
Aksha, Palak, Aryan, Akanksha, Seeya, Pakhi, Daksh, Honey, Deepanshu एवं Harshita शामिल रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। ????????

हमारे नन्हे-मुन्ने एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने जोश, उत्साह और प्रतिभा से पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ????????❤️

विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस समारोह को सफल एवं यादगार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योग�