???????? संविधान दिवस समारोह ????????
26 नवंबर | संविधान दिवस
प्रिय अभिभावकों एवं विद्यार्थियों,
26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस (Samvidhan Diwas) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। हमारा संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों का मार्ग दिखाता है।
विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका से परिचित कराने के उद्देश्य से SGV International School में संविधान दिवस विशेष रूप से मनाया जाएगा।
???? विशेष गतिविधियाँ
• प्रार्थना सभा में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम
• विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन
• भारतीय संविधान के महत्व पर भाषण
• संविधान एवं मौलिक अधिकारों पर प्रश्नोत्तरी
• पोस्टर एवं स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता
• अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर जागरूकता गतिविधि
• शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विशेष संदेश
• विद्यार्थियों द्वारा संविधान दिवस की शपथ
इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह समझाया जाएगा कि एक अच्छा नागरिक केवल अपने अधिकारों को जानने वाला नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने एवं निभाने वाला भी होता है।
“हम केवल भविष्य के नागरिक नहीं हैं,
बल्कि आज के जिम्मेदार नागरिक हैं।”
आइए, हम सभी अपने संविधान के मूल्यों का सम्मान करने, देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।
???????? जय हिन्द! ????????
SGV International Senoir Secondary School
शिक्षा • संस्कार • जिम्मेदारी • राष्ट्र निर्माण


.jpg?1795858503)
.jpg?1795858627)